Thursday, May 7, 2020

वो वीर आज "महान" हुआ.... ।।

वो रुका नहीं, वो थका नहीं,
संकल्प लिया था जो मन में ,
फिर
मातृभूमि की आन बचाने,
कर्तव्य पथ से वो हटा नहीं।
बलि वेदी पर कुर्बान हुआ,
शहीदों के इतिहास में
स्वर्णाक्षरों में अंकित एक और नाम हुआ,
वो वीर आज "महान" हुआ... ।
पर मत भूलो....
वो भी तो
किसी की आंख का तारा था,
जीवन का एक सहारा था,
कुछ उम्मीदों और आशाओं का
एक दीपक रोशन प्यारा था।
आओ नमन करें उस जननी को भी
जिसने अपने सपनों को
आज मातृभूमि पर बलिदान किया
वो वीर आज "महान" हुआ.... ।।

No comments: