Monday, May 11, 2020

कपड़ो को ही किरदार समझ रखा है!

हमें सब लोगों ने जाने क्या क्या समझ रखा है!
कुछ ने मिट्टी और रेत की दीवार समझ रखा है!

किसी के लिये अच्छे किसी के लिये मतलबी है!
जो जितने पानी में हैं उसने वैसा समझ रखा है!

सब की ख्वाहिशो के लिये सौ बार टूट जाँऊ मैं!
मैं वो नासमझ तारा नहीं जितना समझ रखा है!

हम तो किरदार भी कपड़ो की तरह पहनते हैं!
तुमने तो कपड़ो को ही किरदार समझ रखा है!

थक गया मैं खुद को सही साबित करते करते!
तुने खुद को सही हमको गलत समझ रखा है!

कल फ़कीर ने मेरी आँखों में झांक कर बोला!
बच कर चल उन से ज़िन्हे यार समझ रखा है!

घर से तो निकले थे बस खुशियो को तलाशने!
किस्मत ने ता-उम्र का मुसाफिर समझ रखा है!

No comments: