सहर की राह तकना ता सहर आसां नहीं होता
- अदा जाफ़री
रात कौन आया था
कर गया सहर रौशन
- मोहम्मद अल्वी
कोई हंगामा-ए-हयात नहीं
रात ख़ामोश है सहर ख़ामोश
- वाहिद प्रेमी
अपने चेहरे से जो ज़ुल्फ़ों को हटाया उस ने
देख ली शाम ने ताबिंदा सहर की सूरत
- आतिश बहावलपुरी
सहर के साथ चले रौशनी के साथ चले
तमाम उम्र किसी अजनबी के साथ चले
- ख़ुर्शीद अहमद जामी
ऐसे खोए सहर के दीवाने
लूट कर शाम तक न घर आए
- मतीन नियाज़ी
रात कौन आया था
कर गया सहर रौशन
- मोहम्मद अल्वी
सहर सहर न पुकारो दुबक के सो जाओ
तुम्हारे हिस्से की शब तो बहुत पड़ी है अभी
- आबिद आलमी
वो सहर भी तुझी से सहर थी 'असद'
शब भी तुम से है शब आज की शब न जा
- सुबहान असद
No comments:
Post a Comment