Wednesday, August 30, 2023

तुम्हें पाने की दुआ हम हर पल करते हैं

​एक अनकही कहानी अपने दिल में रखते हैं,

एक ख़ामोश मोहब्बत हम तुमसे करते हैं। 

अपने एहसासों का ज़िक्र भले न कर पाएं, 

पर प्यार भरी एक ख़्वाबों की दुनिया रखते हैं। 

मुमकिन है कि ये ख़्वाब कभी हक़ीक़त न बन सके, 

पर इसे पुरी होने की उम्मीद तो हम रखते हैं। 

शायद कभी तुम्हें हमारे एहसासों की कद्र न हो, 

पर दिल से आवाज़ तो हम हरदम देते हैं। 

दुआएँ कुबूल करना न करना खुदा के हाथ है, 

पर तुम्हें पाने की दुआ हम हर पल करते हैं।

No comments: