Monday, August 28, 2023

तोहफे में दिया है खुदा ने हमें

ये सूरज की गर्मी और चांद की नरमी

तारों की चमक और फूलों की महक 
सब है इस धरा पे 
इसे तौहफे में दिया है उस खुदा ने हमें 
ये चिडिय़ों की चहक,ऋतुओं के चारों मौसम 
झरनों की कलकल, 
सब है इस धरा पे 
इसे तौहफे में दिया है,उस खुदा ने हमें 
ये हवाओं की मौजूदगी और वादियों की खुबसूरती 
सब है इस धरा पे 
इसे तोहफे में दिया है उस खुदा ने हमें 
ये पहाड़ पर्वत और मैदान ही मैदान 
नदियां समन्दर और रेतीले रेगिस्तान 
सब है इस धरा पे 
इसे तौहफे में दिया है,उस खुदा ने हमें 
ये दिन और रात अंधकार और प्रकाश 
जीवन मृत्यु और जीवों का भण्डार 
सब है इस धरा पे 
इसे तोहफे में दिया है,उस खुदा ने हमें 
ये नीला आसमान और बादलों का भण्डार 
हरियाली धरती और मिट्टी की सोंधी खुशबू 
सब है इस धरा पे 
इसे तोहफे में दिया है,उस खुदा ने हमें 

No comments: