Wednesday, April 8, 2020

आया न एक बार अयादत को तू मसीह

आया न एक बार अयादत को तू मसीह
सौ बार मैं फ़रेब से बीमार हो चुका
- अमीर मीनाई

तुम्हारे हिज्र में आंखें हमारी मुद्दत से
नहीं ये जानतीं दुनिया में ख़्वाब है क्या चीज़
- नज़ीर अकबराबादी

अदब लाख था फिर भी उन की तरफ़
नज़र मेरी अक्सर रही देखती
- अज्ञात

हम भटकते रहे अंधेरे में
रौशनी कब हुई नहीं मालूम
- बेकल उत्साही



No comments: