Friday, April 10, 2020

उनसे नयन मिला के देखो

उनसे नयन मिला के देखो
ये धोखा भी खा के देखो
दूरी में क्या भेद छुपा है
इसका खोज लगा के देखो
किसी अकेली शाम की चुप में
गीत पुराने गा के देखो
आज की रात बहुत काली है
सोच के दीप जला के देखो
दिल का घर सुनसान पड़ा है
दुःख की धूम मचा के देखो
जाग-जागकर उम्र कटी है
नींद के द्वारे जा के देखो

No comments: