Monday, July 10, 2023

आपकी ममता, प्यार और गोदी

​भंवर से निकल कर एक किनारा मिला है,

जीने को फिर एक सहारा मिला है.

बहुत कशमकश में थी ये जिंदगी,

अब इस जिंदगी में साथ तुम्हारा मिला है.

--

होंगी लाखों महफ़िलें दुनिया में,

मगर तेरे दीदार जैसा सुकून कहीं और नहीं.

--

मीठी मीठी यादें पलकों पे सजा लेना,

एक साथ गुजारे पल को दिल में बसा लेना.

नजर न आऊँ हकीकत में अगर,

मुस्कुरा कर मुझे सपनों में बुला लेना.

--

दीवाना हूँ तेरा मुझे इंकार तो नहीं,

कैसे मैं कह दूँ मुझे प्यार नहीं.

कुछ शरारत तो तेरी निगाहों की भी नहीं,

मैं अकेला इसका गुनहगार तो नहीं.

--

आपकी हर हसीं और हर आँसू,

मेरी जिंदगी के हैं एक रंगीन तारे.

आपकी ममता, प्यार और गोदी,

हर गम को हल्का कर देते सारे.


No comments: