Thursday, April 20, 2023

वो जो हमेशा मेरे ख्यालों में रहता है

वो जो हमेशा मेरे ख्यालों में रहता है


आज कल वो बिखरा बिखरा रहता है 

उसके दोस्तों को देखता हूं हंसते हुए, 
वो उनके साथ भी रहकर चुप रहता है, 

मैं उसे हंसाने के लिए खुद हंसता हूं, 
फिर भी उसका चेहरा उतरा रहता है, 

बात क्या है पूछने पर बताता भी नहीं, 
लगता है किसी बात से बिगड़ा रहता है, 

मन करता है मनाऊं उसे किसी तरह, 
क्या करूं पास होकर भी दूर रहता है, 

क्या हो गई 'हमसे' से दुश्मनी उसकी, 
वो भी महीनों से उजड़ा उजड़ा रहता ह.


No comments: