Sunday, January 10, 2021

अब वो मेरे इतने करीब तो नही होंगे।

अब वो मेरे इतने करीब तो नही होंगे।
हर किसी से मिलते इतना शरीफ तो नही होंगे।

कितना अजीब है उनके मिलने की हसरत
शायद इसके सबब अब वो मशहूर तो नही होंगे।

जिसे मिलते है तो समझो वो उनका हुआ
अब ये हर किसी को नसीब तो नही होंगे।

मुझे उनसे बिछड़े जमाना हुआ शायद
वो किसी और के करीब तो नही होंगे।

जी भर के बदनाम किया उन्हें तू
शायद वो इतना बदनसीब तो नही होंगे।

No comments: