Friday, October 6, 2023

न ख़फ़ा है न मुझसे रूठा है

आईने सा,

ये दिल टूटा है
मेरी क़िस्मत ने
मुझको लूटा है
ज़िंदगी तुझसे
क्या-क्या छूटा है
नींद टूटी है
ख़्वाब टूटा है
उसका अंदाज़ है
जुदा सबसे
न ख़फ़ा है
न मुझसे रूठा है!

Thursday, October 5, 2023

क्या कही कुछ खो गया है कुछ नही

अपना अपना रास्ता है कुछ नही,

क्या भला है क्या बुरा है कुछ नही ! 


जुस्तजू है एक मुसलसल जुस्तजू,

क्या कही कुछ खो गया है कुछ नही ! 

मोहर मेरे नाम की हर शय पे है,

मेरे घर मे मेरा क्या है कुछ नही ! 


कहने वाले अपनी अपनी कह गए,

मुझसे पुछ क्या सुना है कुछ नही !


कोई दरवाजे पे है तो क्या हुआ,

आप से कुछ मांगता है कुछ नही !! 


(अख्तर नाझमी )

कुछ ज़ब्त भी कमाल है

कुछ ज़ब्त भी कमाल है ।

कुछ दर्द भी बे'मिसाल है ।।
कुछ जिस्म की है ज़रूरतें ।
कुछ रुह का भी सवाल है ।।
कुछ ख़्वाहिशों की है बेबसी ।
कुछ दिल का भी ख्याल है ।।
कुछ खुद में हम अधूरे से ।
कुछ ज़िंदगी भी सवाल है ।।
कुछ तुझे हैं मुझसे शिकायतें ।
कुछ मुझे भी तुझसे मलाल है ।।
कुछ ज़ब्त भी कमाल है ।
कुछ दर्द भी बे'मिसाल है ।।

Tuesday, October 3, 2023

चलने वाले मुसाफ़िर संभल के चल

चलने वाले मुसाफ़िर संभल के चल

जिंदगीे के सुर-ताल में ढल के चल

तू भूल जा बीते लम्हों को
नये लम्हों से मिलके चल
न याद कर,गम की रातों को
सुबह के साथ,खिलके चल

बुराई को दिल से निकाल
भलाई से मिलकर चल
मौसम बदला ,हवायें बदली
खुद को भी बदल के चल

जिंदगी की राह बहुत मुश्किल है
तो मुश्किलों को गले लगाके चल
चलने वाले मुसाफ़िर संभल के चल
जिंदगीे के सुर-ताल में ढल के चल

पढ़ रहा हूं प्रेम

जाने कौन से कल की तलाश में

आज जाग जाग कर पढ़ रहा हूं
प्रेम की कविताएं।

दूसरों की व्यथाएं जानकर
उसे अपना ही साथी मानकर
जीना चाहता हूं अतीत
मन है बहुत व्यथित
फीकी हो चुकी है
प्रेम की धानी चुनरिया
ना जाने किस स्वरूप में
है वो पतली कमरिया।

फिर भी पढ़ रहा हूं
कुछ वादे
हरश्रृंगार से महकते
और कुछ इरादे
अंगार से दहकते।

पढ़ रहा हूं मिलन के गीत
चुभन के साथ
पढ़ रहा हूं जिस्म का पिघलना
पहली छूअन के साथ।

पढ़ रहा हूं कुछ प्रेमपत्र
फिर सिसलेवार
पढ़ रहा हूं कब हुई प्रीत
कब उठा ऐतबार।

पढ़ रहा हूं कि फिर उठी है
प्रेम पढ़ने की भूख
पढ़ रहा हूं कि फिर उठी है
तुझे पाने की हूक।

Monday, September 25, 2023

कि मिले तुम भी नहीं

नहीं मिला कोई तुम जैसा आज तक,

पर ये सितम अलग है कि मिले तुम भी नहींI

--

कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा,

वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा।


Sunday, September 24, 2023

वर्ष सवा सौ जीव

भोजना आधा पेट कर, दुगुना पानी पीव,

तिगुना श्रम, चौगुना हंसी, वर्ष सवा सौ जीव।


काका हाथरसी

Friday, September 22, 2023

छोड़ दीजिए कुछ मौजूं को वक़्त की मौजों पर

छोड़ दीजिए, कुछ मौजूं को,

वक़्त की मौजों पर.

कुछ तो, थक कर दम तोड़ेगी, 

कुछ किनारे से सुलह करेगी.

Wednesday, September 20, 2023

: तू इस क़दर मुझे अपने क़रीब लगता है

तू इस क़दर मुझे अपने क़रीब लगता है


तुझे अलग से जो सोचूँ अजीब लगता है 

जिसे न हुस्न से मतलब न इश्क़ से सरोकार 
वो शख़्स मुझ को बहुत बद-नसीब लगता है 

हुदूद-ए-ज़ात से बाहर निकल के देख ज़रा 
न कोई ग़ैर न कोई रक़ीब लगता है 

ये दोस्ती ये मरासिम ये चाहतें ये ख़ुलूस 
कभी कभी मुझे सब कुछ अजीब लगता है 

उफ़ुक़ पे दूर चमकता हुआ कोई तारा 
मुझे चराग़-ए-दयार-ए-हबीब लगता है 

Jaan Nisar Akhtar

Monday, September 18, 2023

तेरी चाह में हम

फितूर तुझे पाने की

फितूर हीं रह गई।

देखते देखते तू
अश्कों के संग
बह गई।
थी उम्मीद तू
दिल की
दिल में हीं रह गई।
आती जाती थी सांसों में
तू सांसों में हीं घुल गई।
दिल का दर्द अब कुछ
कम सा हो गया है ,
लगता है की अब
तू भी मुझे भूल गई और
फितूर तुझे पाने की
फितूर हीं रह गई ।
ये दीवानापन
ये बंजारापन
ये गलियों की ख़ाक
यादों में तेरी जलकर
कब के हो गए हम राख ।
बंद कर आंखों को
अपनी
एहसासों की पंखों को
खोल
छू जाएगा फिर से
प्यार मेरा
एक बार नाम तू मेरा
बोल ।
एक बार नाम तू मेरा
बोल ।
वही राह
वही मंज़िल
वही धड़कता दिल
तन मन में रास जगाए
एक बार तो
मुझसे मिल ।
लगी है लगन तुझसे
इसे तू प्यार समझ
या फिर मेरी फितूर ।
हसरतें तमाम
हसरतें ही रह गए ।
प्यार के बाग
अब पतझड़ बन के
झड़ गए।
तेरी चाह में हम बस
तील तील जल कर
रह गए ..
मुस्कुराते हुए तू
रुकसत हो गई कहीं
हम वहीं पड़े पड़े
जड़ हो गए ।
चेतना की आवाज़
है अब भी अधूरी तेरे बिना
आ प्यार कर ले एक बार फिर से
ऐ हमदम हमराही हमनवां मेरी , कि
तेरे प्यार को हम वर्षों तरस गए।
तेरे प्यार को हम वर्षों तरस गए।