Tuesday, January 10, 2023

जो हमें अपना समझे

कोई तो हो, जो हमें अपना समझे,
इस बेरुखी दुनिया में, हमारे दिल की सुने, 
हमारी नादानियों को नजरअंदाज कर, 
हमे अपने दिल मे बसाये रखे। 
कोई तो हो, जो हमारी परवाह करे, 
हमें खोने से वो डरे, 
जब ना हो हम उसके पास, तो 
वो सिर्फ हमारे आने का इंतजार करे। 
कोई तो हो, जो हमारी बातों को सुने, 
हम उसके ही हैं, बस वो भी हमें ही चुनें, 
जब हो अकेला वो, तो हमारे ही ख्वाब बुने। 
कोई तो हो, जो सिर्फ हमारा हो, 
उसके दिल पर भी पहरा हमारा हो, 
ऐसी हो जिंदगी हमारी, 
संग में एक साथी प्यारा हो, 
कोई तो हो, जो सिर्फ हमारा हो। 

Monday, January 9, 2023

किताब शायरी

मैं उस के बदन की मुक़द्दस किताब

निहायत अक़ीदत से पढ़ता रहा


आँखों में ख़्वाब रखिए,

हाथों में किताब रखिए,

नेकियों को भूलकर, बस 

गलतियों का हिसाब रखिए।


तितली से दोस्ती न गुलाबों का शौक़ है

मेरी तरह उसे भी किताबों का शौक़ है


यूँ ही बे-सबब न फिरा करो कोई शाम घर में रहा करो 

वो ग़ज़ल की सच्ची किताब है उसे चुपके चुपके पढ़ा करो

~बशीर बद्


अधूरी रातें,

बेहते सपने,

रूहानी बातें,

कैसी कैसी बातें करते हैं

ये शायर लोग

ये #किताबी लोग ।।






अभी तो चंद लफ़्ज़ों में समेटा  है तुझे ,

अभी तो मेरी किताबों में  तेरा सफर बाकी है.

 

वो आये थे अपनी वफाओं का हिसाब करने,

किताब-ऐ-इश्क़ जो खोली कर्ज़दार होकर चले गए.

 

रूह का चेहरा किताबी होगा,

जिस्म का रंग उन्नाबी* होगा.

शरबती रंग से लिखो आँखें,

और एहसास शराबी होगा.

(*उन्नाब के दाने की रंगत का)

 

तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे,

मेरी तन्हाई में ख्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं.

मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें,

मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं.

-जॉन आलिया

 

धुप में निकलो, घटाओं में नहा के देखो,

जिंदगी क्या है किताबों को हटा के देखो.

 

अब किसकी सुनें और किसको पढ़ें,

किताबों ने कुछ और पढ़ाया,

जिंदगी ने कुछ और सिखाया.

 

ये इल्म का सौदा, ये रिसाले*, ये किताबें,

एक शख्स की यादों को भुलाने के लिए है.

*a small book in the form of a treatise on socio-economic, political or historical टॉपिक्स

 

जो लिखा जो पढ़ा

कभी काम नहीं आया,

सारा भ्रम किताबों का बस किताबी रह गया,

खूबसरत था सपना मेरा पर,

न जाने क्यों ख्वाबी रह गया.

 

कितनी तारीफ करू मैं उस जालिमा के हुस्न की,

पूरी किताब तो बस उसके आँखों में ख़तम हो जाती है.



वफ़ा नज़र नहीं आती कहीं ज़माने में

वफ़ा का ज़िक्र किताबों में देख लेते हैं


इश्क का रंग, यू  गुलाबी हो जायेगा, 

कब सोचा था, मजनू यू #किताबी हो जाएगा ,

छुपा कर रखते हैं, तेरी तस्वीर को अक्सर ,

डर है कही देख लिया, तो मेरा शहर शराबी हो जायेगा !!!


बेकार लग रही हैं दुनिया की सब किताबें

देखी है जब से मैं ने सूरत तिरी किताबी



किताबी लोगों से दोस्ती भी

अजीब होती हैं..

जो बन गए दोस्त तो

हर एक पन्ना पढ़ लेते हैं



छू ले अगर किसी को, महका दे बस उसी को 

फूलों के जैसे खिलती है, वो लड़की गुलाब सी है

आयत के जैसे पढ़ लिया, आंखों में उसको गढ़ लिया

कोई गजल है अनकही, वो लड़की किताब सी है



नींद आती है जब भी रातों को,,

डूब जाता हूं तेरे ख्वाबों में,,


उसकी तस्वीर क्या रखी मैंने,,

खुशबू आने लगी किताबों में..


ना करना हमसे वो बातें "किताबी",

जाया हो जाएंगी ये मुलाकातें गुलाबी..!

कुछ यूं हो दरम्यान न कोई बात हो,

मुकम्मल सी बस एक मुलाकात हो..


मेरा प्यार रूहानी मगर उसका प्रेम किताबी रहा

नज़र भरकर नहीं देखा कभी इतना मिजाजी रहा!


जो पढ़ा है उसे जीना ही नहीं है मुमकिन 

ज़िंदगी को मैं किताबों से अलग रखता हूँ।



बच्चों के छोटे हाथों को चांद सितारे छूने दो। 

चार किताबें पढ़ कर वो भी  हम जैसे हो जायेंगे।।







ये सब मेरी मुहब्बत का सिला है

तड़प रंज ओ अलम जो दिख रहा है
ये सब मेरी मुहब्बत का सिला है | 

नहीं आंसू किसी का देखा जाता 
यही मेरी बड़ी सबसे ख़ता है | 

मुसीबत में कभी कोई पुकारे 
चला जाता हूँ कब दिल मानता है | 

मैं करता जा रहा हूँ इश्क़ लेकिन 
एवज़ में धोखा ही धोखा मिला है | 

सितमगर कौन है हमदर्द है कौन 
बहुत अच्छी तरह उनको पता है | 

खिला है फूल ये कांटों की ज़द में 
इसी बाइस नुकीला हो गया है | 

उन्हें सदमा लगा है सुनके दिल पर 
मेरी तारीफ किसने कर दिया है | 

अजब बात है

अजब बात है
उस जगह की भी, 
अजब बात है। 
छुअन होते ही, 
मिलन के बिंब सामने आना। 
वो उसका इंतजार करना, 
मेरा वक्त पर न आना। 
उसका नजरों से प्रेम दिखाना, 
और लबों से रूठना। 
अजब बात है। 
मेरा मनाना, 
उसका मान कर भी रूठा दिखाना। 
अजब बात है। 
उसका मान जाना, 
और मेरा शर्माना 
क्या कहुं, 
सुखद अनुभूति है। 
पर फिर भी अजब बात है। 
हमारा मिलना, 
उसका नज़र उठाना। 
मेरी नज़र से नज़र मिलाना, 
और मेरी नज़र का झुक जाना। 
अजब बात है, अजब बात है। 

मुमकिन ही नहीं होगा शायद

मैं छोड़ शहर के काम धाम 
एक रोज सफर को निकलूंगा
जिस सफर से वापिस आना फिर 
मुमकिन ही नहीं होगा शायद । 

कुछ मन ही मन खुश होंगे, कुछ मुमकिन है जश्न मनाएंगे 
कुछ तो होंगे नाराज बहुत , 
कुछ याद में अश्क बहाएंगे 
पर इन सबसे मैं दूर कहीं बीहड़ रस्तों पर चल चल के 
एक ऐसी जगह पर पहुंचूंगा , 
जिस जगह से वापिस आना फिर 
मुमकिन ही नहीं होगा शायद । 
इस रोती गाती दुनिया को बस एक गीत सुनाऊंगा 
जिस गीत में जिक्र करूंगा मैं एक नन्हीं गुड़िया रानी का 
जिसकी बस एक अम्मा थी , 
पर वो भी कैसे छोड़ चली , 
फिर कैसे कैसे एक बुढ़िया जो कैसे कैसे जीती थी 
कैसे उस नन्हीं को पाला 
और कैसे कैसे बड़ा किया ? 
मैं दुनिया को बताता जाऊंगा 
इस जहां में जिंदा लोग भी हैं , 
कांटों में फूल भी जिंदा हैं । 

फिर उजड़े उजड़े गांवों में मैं फूल लगाने जाऊंगा 
हम मिल के बसाएंगे बस्ती, हम मिल के सजाएंगे दुनिया 
फिर पन्नों पे लिखूंगा हर किस्सा 
फिर छोड़ के खुद को पन्नो में एक रोज हवा हो जाऊंगा 
जिस हवा से वापिस आना फिर , 
मुमकिन ही नहीं होगा शायद ! 
जिस सफर से वापिस आना फिर 
मुमकिन ही नहीं होगा शायद !

तेरी नज़रों ने छूआ तो हम महकने लगे हैं

तेरी नज़रों ने छूआ तो हम महकने लगे हैं
मिले बिना ही तूझसे हम तो मिलने लगे है 

पत्थर में तो फूल का खिलना नामूमकिन है 
मगर पत्थरों में फूल देखो खिलने लगे हैं। 

क्या हूआ इश्क़ में तूमसे मुलाक़ात एक दफा 
लोग चरित्र को भी ग़लत मेरे कहने लगे हैं। 

इश्क़ में खूदा है ये सूना तो था हमने बहुत 
इस हकीकत से रूबरू अब तो होने लगे हैं 

जब से हूआ है मूझे दिदार उसकी सूरत का 
उसकी झलक के खातिर हम तरसने लगे हैं।

लबों की वही अब दुआ हो गये हैं ।

जिंदगी से जैसे 
ख़फ़ा हो गये हैं 
ख़बर है हमें हम 
जुदा हो गये हैं 
क़िस्मत में जिनसे 
मिलना नहीं है 
लबों की वही अब 
दुआ हो गये हैं । 

चाहता था मैं जिसे जी जान से

जैसे हो इन्कार तक पहचान से।
देखते हैं इस तरह अन्जान से। 

कैस से आबाद थे जो कल तलक, 
दिख रहे हैं दश्त वो वीरान से। 

बात पर उनकी भरोसा क्या करूँ, 
जिनका लेना कुछ नहीं ईमान से। 

क्या पता था बेवफ़ा हो जायेगी, 
चाहता था मैं जिसे जी जान से। 

बदतरीं हालात हों कितने हमीद, 
बात करनी चाहिए सम्मान से। 

मैं वो खोई हुई इक चीज़ हूँ जिस का पता तुम हो

मिरा वक़्त मुझ से बिछड़ गया मिरा रंग-रूप बिगड़ गया
जो ख़िज़ाँ से बाग़ उजड़ गया मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ 


तुम्हें चाहूँ तुम्हारे चाहने वालों को भी चाहूँ
मिरा दिल फेर दो मुझ से ये झगड़ा हो नहीं सकता


कहीं ऐसा न करना वस्ल का वा'दा तो करते हो
कि तुम को फिर कोई कुछ और समझाए तो रहने दो


तुम्हारे नाम से सब लोग मुझ को जान जाते हैं
मैं वो खोई हुई इक चीज़ हूँ जिस का पता तुम हो 

मेल कुछ खेल नहीं था जो बिगाड़ा तू ने
रब्त कुछ रस्म नहीं था जो घटा बैठा है 


उन्हीं लोगों की बदौलत ये हसीं अच्छे हैं
चाहने वाले इन अच्छों से कहीं अच्छे हैं 

आप क्यूँ बैठे हैं ग़ुस्से में मिरी जान भरे
ये तो फ़रमाइए क्या ज़ुल्फ़ ने कुछ कान भरे 


वफ़ा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते
कहा क्या कर नहीं सकते हैं वो लेकिन नहीं करते 

पूछा कि दिल को क्या कहूँ बोले कि दीवाना मिरा
पूछा कि उस को क्या हुआ बोले कि बीमारी मिरी 


मुझ को मिटा के कौन सा अरमाँ तिरा मिटा
मुझ को मिला के ख़ाक में क्या ख़ाक मिल गया 

न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ 


मोहब्बत में किसी ने सर पटकने का सबब पूछा
तो कह दूँगा कि अपनी मुश्किलें आसान करता हूँ 

गोपालदास 'नीरज' की चुनिंदा शेर

जब चले जाएँगे हम लौट के सावन की तरह 
याद आएँगे प्रथम प्यार के चुम्बन की तरह 

फूल बन कर जो जिया है वो यहाँ मसला गया 
ज़ीस्त को फ़ौलाद के साँचे में ढलना चाहिए 

बदन पे जिस के शराफ़त का पैरहन देखा 
वो आदमी भी यहाँ हम ने बद-चलन देखा 

जितना कम सामान रहेगा 
उतना सफ़र आसान रहेगा 

जितनी भारी गठरी होगी 
उतना तू हैरान रहेगा 

मेरे होंटों पे दुआ उस की ज़बाँ पे गाली 
जिस के अंदर जो छुपा था वही बाहर निकला 

क्या अजब है यही इंसान का दिल भी 'नीरज' 
मोम निकला ये कभी तो कभी पत्थर निकला

तुम चांद बनके जानम, इतराओ चाहे जितना
पर उसको याद रखना, रोशन हो जिसके पीछे

जो ज़ुल्म सह के भी चुप रह गया न ख़ौल उठा,
वो और कुछ हो मगर आदमी का रक्त न था

मेरे दुख-दर्द का तुझ पर हो असर कुछ ऐसा
मैं रहूँ भूखा तो तुझसे भी न खाया जाए

जिस्म दो होके भी दिल एक हों अपने ऐसे
मेरा आँसू तेरी पलकों से उठाया जाए। 

हर किसी शख़्स की किस्मत का यही है किस्सा,
आए राजा की तरह ,जाए वो निर्धन की तरह

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए 
जिस में इंसान को इंसान बनाया जाए