Showing posts with label प्रेरक. Show all posts
Showing posts with label प्रेरक. Show all posts

Thursday, December 3, 2020

ऐसा फूल सा आप भी बनेंI

झेलकर दूसरों की दुष्टता और निर्ममता
जो दिखाता अपनी पूर्ण सहिष्णुता
सबको महकाता जो अपनी सुगंध से
ऐसा फूल सा आप भी बनें
बांटता है जो अपनी मुस्कान और कोमलता
तितलियों और भंवरों को देता मधु का दान
सेवा और पुरस्कार की जो खान
ऐसा फूल सा आप भी बनें
ईर्ष्या , तनाव, द्वेष एवं बैर की भावनाओं को
जो रखता है अपने से कोसों दूर
सदा मन में रखता दूसरों के लिए सद्भावना
ऐसा फूल सा आप भी बनें
कुछ पाने की इच्छा और भावना से है जो ऊपर
देना और त्याग भावना ही है जिसमें अशेष
यही जिसके जीवन का मूल मंत्र और संदेश
ऐसा फूल सा आप भी बनें
हवा हो , धूप हो या बरसात
हर मौसम और हर हालत में जो
बेफिक्री से है डोलता और लहराता
ऐसा फूल सा आप भी बनें
सादगी , सुंदरता , सच्चाई का
पाठ जो पढ़ाता है
प्रेम और दया से जो सराबोर रहता है
ऐसा फूल सा आप भी बनेंI

Friday, September 4, 2020

आज से ही चलना होगा

जो वक़्त हैं आज साथ में
वो हाथ में कल ना होगा
पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

चमकना है अगर कुंदन सा तो
तेज़ आग में तपना होगा
गर सारे सपने करने पूरे
तो नींद से अब जगना होगा ...

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

स्वर्ग, नर्क ये सब यही है
पाना है तो मरना होगा
गर पानी है रात नींद चैन की
तो दिन भर अब थकना होगा..

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

रात घनी है , कही प्रभा नहीं है
ख़ुद दीपक सा जलना होगा
पाँव में छालें , कोई पास नहीं है
अब घुटनो से ही बढ़ना होगा

पानी है मंज़िल कल तुम्हें तो
आज से ही चलना होगा

Saturday, July 25, 2020

रहो हमेशा सच्चाई के तुम संग

सच्चाई के संग

रहो हमेशा सच्चाई के तुम संग
काम करो इतने सच्चे , देख दुनिया हो जाए दंग
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

कभी न छोड़ो तुम अपना उचित अधिकार
वह सच्चा कहलाता है जो न सहे कभी अत्याचार
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

न ही झुकना न ही करना है तुमको समझौता
कभी न देना झूठे सपनों को तुम न्योता
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

किसी भी कार्य को करने से पहले जानो बूझो
करो सही गलत की तुम हमेशा पहले पहचान
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

चाहे हो अकेले या हो भारी भीड़
बात कहो हमेशा सही ,सीधी रखो अपनी रीढ़
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

सच्चाई का संग हमेशा हमको भाता है ,
यह सच्चाई ही तो सबके जीवन में ख़ुशियां लाता है
साथ उनके हमेशा रहो जो रखते अपनी बात सही

Sunday, July 19, 2020

लोग है , समय है , हालात है , बदल जाएंगे ।

लोग है , समय है , हालात है , बदल जाएंगे ।
तू अपने कर्म पथ पर अडिग रह ,
ख़्यालात बदल जाएंगे।
एक दिन जब सफलता तेरे कदम चूमेगी,
यकीन रख, ख़ुद पर तू कर भरोसा ,
हर एक शख़्स के अंदाज़ बदल जाएंगे।
ये दुनिया है कुछ तो कहेगी ,
ये जालिम चुप कैसे रहेगी ,
कुछ तो तेरी सफलता पर भी उंगली उठाएंगे,
तेरे आगे कुछ , तेरे पीछे कुछ और ही गुनगुनाएंगे।
पीछे छोड़ , तू सफलता की तरफ अपने कदम बढ़ा।
अपनी कामयाबी का शिखर पर परचम लहरा,
देख फिर यही लोग तेरे आगे - पीछे घुमा करेंगे,
कुछ तो इस हद तक गिर जाएंगे तेरे कदम भी चूमा करेंगे।
पर तू अपने आप को अडिग , सरल और कर्मठ बन,
फिर तो भगवान भी तेरी मर्जी तुझसे पूछा करेंगे।
फिर तो भगवान भी तेरी मर्जी तुझसे पूछा करेंगे।

Friday, June 12, 2020

कई वर्ष लग जाते है जीवन के ,

कई वर्ष लग जाते है जीवन के ,
एक लक्ष्य को पाने में,
समय सही है वक्त यही है ,
तु साध ले अपना लक्ष्य निशाने पे,
फिर चयन कर तु गुरुवर का,
जो दिशा दिखाए तुझको ठीक निशाने पे,
फिर चला दे अपने लक्ष्य का बाड़ ,
सीधा तीर निशाने पे,
और तु बनकर वीर लड़ेगा,
अपने राह के काटो से,
तभी तो पाएगा तु जीत,
अपने लक्ष्य प्रयासों पे,
पर याद रहे तुझको हरदम,
बाधाएं ना होगी कभी ख़तम,
हो जाए अवश्य थोड़ी ये कम,
क्योंकि जीवन जब तक जीना है,
लड़ना है हमको हर बाधाओं से,
फिर वक्त हो चाहे तेरा अंतिम,
पर जन्म नहीं ये अंतिम तेरा,
तुझको जन्म जन्म तक जन्म यही पर लेना है,
ये जीवन है संघर्ष करत तुझको ये जीवन जीना है,
बिन संघर्ष ये जीवन जीवन क्या,
जीवन तो फिर एक लाश है जिंदा,
अब तो ये है हाथ में तेरे,
तुझको जीवन जीना है,
या फिर खुद के जीवन को एक जीवित लाश बना देना,
अब तो ये है हाथ में तेरे तुझको जीवन जीना है।