Thursday, May 30, 2019

प्यार का सिला

प्यार का हक़ है जमाने में सब को लेकिन,
प्यार का सिला कहाँ सब को मिलता है!
ये क्या कम है कि हम कुछ दिन खुश तो रहे,
ये मुकद्दर भी भला कहाँ सब को मिलता है!!

#ashpri

हम मिलेंगे

बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगे
सितारों को मालूम था, हम दोनों मिलेंगे

Wednesday, May 29, 2019

निशानियाँ


नादानियाँ ही सही 'ए दोस्त'
अपनी कुछ कहानियाँ तो है......
नाक़ामियाँ ही सही लेकिन,
अपनी कुछ निशानियाँ तो हैं......

लीजिए या दीजिए

बोसा-ए-रुख्सार पर तकरार रहने दीजिए,
लीजिए या दीजिए इंकार रहने दीजिए!

तू उसे मिलेगी

ए मेरी बददुआ नही, बल्कि तेरी सज़ा है जाना,
तू उसे मिलेगी, जिसका इरादा नही होगा, तुझ को पाना!

मेरी फिदरत

तुम्हारी नफरत भी न कम कर सकेगी,
मेरी मोहब्बत को,
तुम्हारी बगावत भी न खत्म कर सकेगी,
मेरी उलफत को,
तुम से इश्क करना मेरी आदत,
तुम्हारी हिदायत भी न बदल सकेगी,
मेरी फितरत!

Saturday, May 25, 2019

बरबाद किया है

मोहब्बत ने कई आशिकों को बर्बाद किया है,

पिलाकर जाम बेवफाई का मयखानों को बदनाम किया है!

रोशन खुदा करे

फ़ानूस बन के जिस की हिफाज़त हवा करे
वो शम्मा क्या बुझेगी जिसे रौशन ख़ुदा करे

नाख़ुदा जिनका नहीं

kashtiyan sab ki kinare pe pahunch jati hain
nakhuda jin ka nahin un ka khuda hota hai

Friday, May 24, 2019

फरेब दिख नहीं सका

उनकी आशिकी में हम कुछ इतना मशरुफ़ रहे
के उसके दिल मे पनपता फ़रेब हमें दिख ना सका...

कोशिश थी के बयां करे किस्सा-ए-बेवफ़ाई पर
कलम इश्क के सिवा कुछ लिख ना सका...