Sunday, October 20, 2019

तुम्हारा दिल मिरे दिल के बराबर हो नहीं सकता

तुम्हारा दिल मिरे दिल के बराबर हो नहीं सकता 
वो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता

- दाग़ 

बड़ी मुश्किल से मिलता है! l

मिलाते हो उसी को ख़ाक में जो दिल से मिलता है, 
मेरी जाँ, चाहने वाला बड़ी मुश्किल से मिलता है! 

~दाग़ 

Friday, October 18, 2019

इक दर्द तुम्हारा और सही.

बड़े जख्म दिए है दुनिया ने
इक जख्म-ए-तमन्ना और सही... 

सौ दर्द छुपे हैं इस दिल में 
इक दर्द तुम्हारा और सही... 💔

तेरी मोहब्बत में

हमे क्या  जरूरत
         खुशबू लगाने की, 
तेरी  मोहब्बत में
          महक कर  गुलाब हुए  है! 

तेरी ख्वाहिश कर ली तो कौन सा गुनाह किया

तेरी ख्वाहिश कर ली तो कौन सा गुनाह किया, 
लोग तो इबादत में पूरी कायनात मांग लेते है.!

तुम को देखें कि तुम से बात करें

तुम मुख़ातिब भी हो क़रीब भी हो 
तुम को देखें कि तुम से बात करें 

~फ़िराक़ गोरखपुरी

इक चाँद फ़लक पर निकला हो

ऐ काश हमारी क़िस्मत में
ऐसी भी कोई शाम आ जाए 
इक चाँद फ़लक पर निकला हो
इक चाँद सर-ए-बाम आ जाए! 

Thursday, October 17, 2019

Honsle Zindagi ke dekhte hai.n,

Honsle Zindagi ke dekhte hai.n,
Chaliye kuchh roz jee ke dekhte hai.n..

Neend pichhli sadi se zakhmi hai,
Khwaab agli sadi ke dekhte hai.n..

Baarisho.n se to pyaas bujhti nahi,
Aaiye zehar pee ke dekhte hai.n..

राहत इंदौरी 

तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है!

साहिल के सुकूँ से किसे इंकार है लेकिन, 
तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है! 

Tuesday, October 15, 2019

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिले


अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिले
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिले

ढूंढ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती
ये खज़ाने तुझे मुमकिन है ख़राबों में मिले

तू खुदा है, न मेरा इश्क फरिश्तों जैसा
दोनों इन्सां हैं तो क्यों इतने हिजाबों में मिले

ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो
नशा बढ़ता है शराबे जो शराबों में मिले 

अब न मैं हूँ, न तू है, न वो माज़ी है फ़राज़
जैसे दो साये तमन्ना के सराबों में मिले! 

-Faraz