Showing posts with label दिल. Show all posts
Showing posts with label दिल. Show all posts

Wednesday, March 18, 2020

दिल मिले शायरी

दिल की बात न दिल में रखना
कह देना गर दिल मिले तो
- हबीब कैफ़ी


किसी घराने किसी ज़ात से नहीं मतलब
ये हम भी जानते हैं दिल मिले ख़याल मिले
- कविता किरन

मसल सुनी है कि मिलने से कोई मिलता है
मिलो तो आँख मिले दिल मिले निगाह मिले
- दाग़ देहलवी


वैसे तो आसान नहीं था खुलना बंद किवाड़ों का
दाख़िल होना दिल में लेकिन दस्तक से आसान हुआ
- देवमणि पांडेय

हर एक शख़्स से मिलना कहाँ मुनासिब था
मिले उन्हीं से जहाँ दिल मिले ख़याल मिले
- सलीम शुजाअ अंसारी


इन पुतलियों का क़र्ज़ चुकाता हूं क्या करूं
बस दिल से दिल मिलाता हूं जब देखता हूं मैं
- शाहीन अब्बास

दिल में लाते नहीं दुश्मन से भी नफ़रत का ख़याल
इस से कम कोई इबादत नहीं हम कर सकते
- जलील ’आली’


दिल में लाखों दाग़ रौशन हो गए
इश्क़ को शमाएं जलानी आ गईं
- नूह नारवी

जब दिल से दिल मिल जाते हैं तो क्या क्या गुल खिल जाते हैं
कुछ ग़ैर गले लग जाते हैं कुछ अपनों से अन-बन होती है
- अख़्तर आज़ाद


जब दिल से दिल मिल जाता है वो दौर-ए-मोहब्बत आह न पूछ
कुछ और ही दिन हो जाते हैं कुछ और ही रातें होती हैं
- शमीम जयपुरी

ये सब कहने की बातें हैं कि ऐसा हो नहीं सकता
मोहब्बत में जो दिल मिल जाए फिर क्या हो नहीं सकता
- हफ़ीज़ जौनपुरी


नज़र मिलाते नहीं मुस्कुराए जाते हैं
बताओ यूँ भी कहीं दिल मिलाए जाते हैं
- रियासत अली ताज

Thursday, October 10, 2019

सुकून याद में तेरी न भूलने में क़रार!

ये किस अज़ाब में छोड़ा है तू ने इस दिल को,
सुकून याद में तेरी न भूलने में क़रार!

Wednesday, October 9, 2019

एक बार दिल तो धड़का मगर, फिर सम्भल गया!

मुद्दत के बाद आज उसे देखकर, ऐ दोस्त,
एक बार दिल तो धड़का मगर, फिर सम्भल गया!

Tuesday, October 8, 2019

धड़क जाता है

इस दिल को संभालना बहुत बड़ी बात होती है,
धड़क जाता है ये जब भी तुम्हारी याद आती है!

कहानी फिर सही।

दिल के लुटने का सबब पूछो न सबके सामने
नाम आएगा तुम्हारा, ये कहानी फिर सही।

नफ़रतों के तीर खाकर दोस्तों के शहर में हमने किस-किस को पुकारा, ये कहानी फिर सही।

क्या बताएँ प्यार की बाज़ी वफ़ा की राह में कौन जीता कौन हारा, ये कहानी फिर सही...

Thursday, August 20, 2009

Aaj

आज कुछ बात कर रहा है दिल,
शायद कोई फरियाद कर रहा है दिल.
चुपके से कह दिया धड़कन ने,
वो आप हो जिसे याद कर रहा है दिल..