Wednesday, October 30, 2019

गुजर जाते है खूबसूरत लम्हें

गुजर जाते है खूबसूरत लम्हें
यूँ ही मुसाफ़िरों की तरह..!! 
यादें वहीं रह जाती हैं
रुके हुए रास्तों की तरह..!! ❤❤

इक तेरे कहने से क्या मैं बेवफ़ा हो जाऊँगा?


तुम गिराने में लगे थे तुम ने सोचा भी नहीं,
मैं गिरा तो मसअला बनकर खड़ा हो जाऊँगा।

मुझ को चलने दो अकेला है अभी मेरा सफ़र,
रास्ता रोका गया तो क़ाफ़िला हो जाऊँगा।

सारी दुनिया की नज़र में है मेरी अह्द-ए-वफ़ा,
इक तेरे कहने से क्या मैं बेवफ़ा हो जाऊँगा?

~ वसीम बलेरवी

कुछ और दूर ज़रा साथ चल के देखते हैं

जुदाइयाँ तो मुक़द्दर हैं फिर भी जान-ए-सफ़र 
कुछ और दूर ज़रा साथ चल के देखते हैं! 

हर अदा अच्छी ख़मोशी की अदा अच्छी नहीं

आप ने तस्वीर भेजी मैं ने देखी ग़ौर से 
हर अदा अच्छी ख़मोशी की अदा अच्छी नहीं! 

फिर से इक बार उसे ख़ुद पे सितम ढाने दूँ

फिर से इक बार उसे ख़ुद पे सितम ढाने दूँ, 
या'नी वह लौट के आए तो उसे आने दूँ! 

कुछ और दूर ज़रा साथ चल के देखते हैं

जुदाइयाँ तो मुक़द्दर हैं फिर भी जान-ए-सफ़र 
कुछ और दूर ज़रा साथ चल के देखते हैं! 

इंसान का बेहतरीन होना गुनाह है

"ख्वाबों का रंगीन होना गुनाह है ..
इंसान का जहीन होना गुनाह है ..
कायरता समझते है लोग मधुरता को ..
जुबान का शालीन होना गुनाह है ..
लोग इस्तेमाल करते है नमक की तरह ..
आंसुओ का नमकीन होना गुनाह है ..
दुश्मनी हो जाती है मुफ्त में सैकड़ो से ..
इंसान का बेहतरीन होना गुनाह है ..!"

अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला

मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला 
अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला 

~बशीर बद्र 

इक चाँद बग़ल में हो इक चाँद मुक़ाबिल हो!

लुत्फ़-ए-शब-ए-मह ऐ दिल उस दम मुझे हासिल हो, 
इक चाँद बग़ल में हो इक चाँद मुक़ाबिल हो! 

ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होते तक

हम ने माना कि तग़ाफ़ुल न करोगे लेकिन, 
ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होते तक!