Saturday, May 3, 2014

ख्वाब में

अगर होता यकीं के तुम मिलने आओगे ख्वाब में तो..
वफ़ा की कसम आँखों में हम गुलाब की पत्तिया सजाकर सोते..

वो लम्हे

"न जाने कब खर्च हो गये , पता ही न चला,
वो लम्हे , जो छुप
iकर रखे थे जीने के लिए"..

 

Friday, January 31, 2014

जादू भरी नज़र

बेताब कर गयी मुझे जादू भरी नज़र,
हम उनके देखने कि अदा देखते रहे...

Monday, January 27, 2014

तू भी नहीं, मैं भी नहीं..

तू मुझे और मैं तुझे इल्ज़ाम देता हूँ मगर,
अपने अंदर झाँकता तू भी नहीं, मैं भी नहीं...!!!


ग़लत फ़हमियों से पैदा है ये दूरियाँ वरना,
फ़ितरत का बुरा तू भी नहीं, मैं भी नहीं...!!!


गलतियों से जुदा तू भी नहीं, मैं भी नहीं,
दोनों इंसान हैं, खुदा तू भी नहीं, मैं भी नहीं ... !!!

Saturday, January 25, 2014

fir wahi yaad aane lage

Muddaton baad dekha unhe, hosh kaise thikane lage,
Ashq palko pe aaye meri aur lab thar-tharane lage..

Jaane kaisi hawayen chali phool fir se muskurane lage,
Jinko mushkil se bhule the hum, fir wahi yaad aane lage..

Friday, January 24, 2014

उसे बुरा न कहो

ये और बात कि दुश्मन हुआ है आज मगर...
वो मेरा दोस्त था कल तक, उसे बुरा न कहो..

Sunday, January 12, 2014

चिराग आँधियों में भी

निगाहों में मंज़िल थी, गिरे, 
और गिर कर संभलते रहे।
हवाओं ने तो बहुत कोशिश की, 
मगर चिराग आँधियों में भी जलते रहे।

मोहब्बत है कहाँ

पूछता है जब कोई कि इस दुनिआ में मोहब्बत है कहाँ ?
मुस्कुरा देता हूँ मै और याद आ जाती है माँ!!

Friday, January 10, 2014

काश

काश कि तु चाँद और मैं सितारा होता;
आसमान में एक आशियाना हमारा होता;
लोग तुम्हे दूर से देखते;
नज़दीक़ से देखने का हक़ बस हमारा होता।

क्या जाने

दिल पे क्या गुज़री वो अनजान क्या जाने;
प्यार किसे कहते है वो नादान क्या जाने;
हवा के साथ उड़ गया घर इस परिंदे का;
कैसे बना था घोसला वो तूफान क्या जाने।