Showing posts with label Valentines. Show all posts
Showing posts with label Valentines. Show all posts

Saturday, February 8, 2020

दिल की बातें दूसरों से मत कहो

दिल की बातें दूसरों से मत कहो लुट जाओगे
आज कल इज़हार के धंधे में है घाटा बहुत

ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को 
ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं 

होंठों को रोज़ इक नए दरिया की आरज़ू,
ले जाएगी ये प्यास की आवारगी कहाँ।

हम नहीं कायल किसी के इश्क-ए-इज़हार के
हमें ख्वाब बहुत मुनाफ़ा देते है उनसे एतबार के।

इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है 
पर करूँ क्या अब तबीअत आप पर आई तो है! 

आसान नहीं है मुहब्बत की राहें,
उसने भेजा है काँटों समेत गुलाब! 



Thursday, February 6, 2020

वेलेंटाइन वीक की फरवरी

वेलेंटाइन वीक की फरवरी

आ रही है फरवरी
'लव'प्रकट करने की है तैयारी
7-14 फरवरी का है वीक
सेवन डे बीत जायें ठीक।

जब आये फ़र्स्ट डे
होगा रोज डे
दे कर आओ गुलाब।
भले ही न मिले कोई जवाब।

सैकेण्ड डे को करना है प्रपोज
चाहें घर, समाज में हो अपोज।

आया है तीसरा दिन
मुहं मीठा कराने को न हो लेट
लड्डुओं से नही, संग हो चॉकलेट
लव दिखाने में हो गये कुछ परफ़ेक्ट।

दिन आया है फ़ोर्थ
न जायें खाली हाथ
'टेडीवियर'हो साथ
मिलेगें हाथ से हाथ।

पांचवा है वचन का दिन
वचन को है निभाना
करना है प्रोमिस, बहाना न बनाना।

पांच डे बीत गये
सिक्स डे पर आगे हो पग
करना हैं एक दूसरे को'हग'

सातवें दिन का चरण
विदेशी संस्कृति के लव के कारण
करना है किस, करो विश
याद रहे न करो किसी को विवश।

है 14 फरवरी का दिन
'सेंट वेलेंटाइन' को याद करने का दिन
दिल को दिल के आकार में दिखाने का दिन।

विदेशी संस्कृति है लव प्रकट करने का वीक
भारतीय संस्कृति में प्रेम के पूरे वर्ष हैं ठीक!