Showing posts with label हबीब. Show all posts
Showing posts with label हबीब. Show all posts

Monday, June 19, 2023

जब भी उनको करीब देखा है

जब भी उनको करीब देखा है

पहले अपना नसीब देखा है। 

पिसा जो मकसदों की चक्की में 
सबसे ज्यादा गरीब देखा है। 

कहा उसने की ग़ज़ल पूरी है 
काफिया न रदीफ़ देखा है 

आग में झोंक पूरी बस्ती को 
दूर बैठा शरीफ देखा है 

शफा न कर सका दवाओं से 
हमने सालों तबीब देखा है 

न वो बोला न उसके हाथ हिले 
यूँ भी जाता हबीब देखा है।