Showing posts with label सहायता. Show all posts
Showing posts with label सहायता. Show all posts

Thursday, May 6, 2021

मदद शायरी

हम चराग़ों की मदद करते रहे
और उधर सूरज बुझा डाला गया
- मनीश शुक्ला


कुछ न कहने से भी छिन जाता है एजाज़-ए-सुख़न
ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है
- मुज़फ़्फ़र वारसी 


समुंदरों को भी हैरत हुई कि डूबते वक़्त
किसी को हम ने मदद के लिए पुकारा नहीं
- इफ़्तिख़ार आरिफ़ 


न कुछ सितम से तिरे आह आह करता हूं
मैं अपने दिल की मदद गाह गाह करता हूं 
- शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम

तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शां होती है
क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसां होती है
- हफ़ीज़ बनारसी


अज़ीज़ आए मदद को न ग़म-गुसार आए
ज़माने भर को मुसीबत में हम पुकार आए
- जावेद वशिष्ट

बहुत सादा दिल हैं बहुत नेक हैं
हमारे तुम्हारे मदद-गार सब
- अक़ील नोमानी


कोई मेरी मदद को आया नहीं
मैं ने सब को पुकार कर देखा
- सय्यदा कौसर मनव्वर शरक़पुरी