Showing posts with label बोल. Show all posts
Showing posts with label बोल. Show all posts

Tuesday, April 28, 2020

आवाज शायरी

मौत ख़ामोशी है चुप रहने से चुप लग जाएगी 
ज़िंदगी आवाज़ है बातें करो बातें करो 
- अहमद मुश्ताक़

ख़ुदा की उस के गले में अजीब क़ुदरत है 
वो बोलता है तो इक रौशनी सी होती है 
- बशीर बद्र

अल्फ़ाज़ परखता रहता है
आवाज़ हमारी तोल कभी
- गुलज़ार

लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे 
जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ 
- बशीर बद्र

बोलते रहना क्यूँकि तुम्हारी बातों से 
लफ़्ज़ों का ये बहता दरिया अच्छा लगता है 
- अज्ञात
धीमे सुरों में कोई मधुर गीत छेड़िए 
ठहरी हुई हवाओं में जादू बिखेरिए 
- परवीन शाकिर

छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर 
अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है 
- असरार-उल-हक़ मजाज़
 
तू ने तो हर हाल में सुनना है अब तुझ को 'ज़फ़र'
रौशनी आवाज़ दे या तीरगी आवाज़ दे
- ज़फ़र इक़बाल

देती रही आवाज़ पे आवाज़ ये दुनिया
सर हम ने न फिर ख़ाक की चादर से निकाला
- असलम महमूद
कोई आया तिरी झलक देखी 
कोई बोला सुनी तिरी आवाज़ 
- जोश मलीहाबादी

लय में डूबी हुई मस्ती भरी आवाज़ के साथ 
छेड़ दे कोई ग़ज़ल इक नए अंदाज़ के साथ 
- अज्ञात