Showing posts with label आसानी. Show all posts
Showing posts with label आसानी. Show all posts

Monday, June 29, 2020

आसान शायरी

कोई मुझ तक पहुंच नहीं पाता
इतना आसान है पता मेरा
- जौन एलिया


पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा
कितना आसान था इलाज मिरा
- फ़हमी बदायूंनी



सब आसान हुआ जाता है
मुश्किल वक़्त तो अब आया है
- शारिक़ कैफ़ी


हार दिया है उजलत में
ख़ुद को किस आसानी से
- हम्माद नियाज़ी

तुम न आसान को आसाँ समझो
वर्ना मुश्किल मिरी मुश्किल तो नहीं
- सख़ी लख़नवी


हर ग़म सहना और ख़ुश रहना
मुश्किल है आसान नहीं है
- वक़ार मानवी

कितना आसान था बचपन में सुलाना हम को
नींद आ जाती थी परियों की कहानी सुन कर
- भारत भूषण पन्त


ये जो मैं इतनी सहूलत से तुझे चाहता हूँ
दोस्त इक उम्र में मिलती है ये आसानी भी
- सऊद उस्मानी

तेरे दिल तक आऊँ मैं
इतनी तो आसानी रख
- अब्दुस्समद ’तपिश’


न देखा फिर आख़िर कि मुश्किल पड़ी
उधर देखना ऐसा आसान है
- मीर असर