ख़फ़ा होते हैं तो हो जाने दो, घर के मेहमान थोड़ी हैं;
सारे जहाँ भर से लताड़े जा चुके हैं, इनका मान थोड़े है।
ये कान्हा, राम की धरती है, सजदा करना ही होगा;
मेरा वतन ये मेरी माँ है, लूट का सामान थोड़े है।
मैं जानता हूँ, घर में बन चुके हैं सैकड़ों भेदी;
जो चंद सिक्कों में बिक जाए, वो मेरा ईमान थोड़े है।
हमारे पुरखों ने सींचा है, इस वतन को लहू के कतरों से;
बहुत बांटा मगर अब बस, ख़ैराते आम थोड़े है।
जो रहजन थे, उन्हें हाकिम बना पूजा उम्रभर;
मगर अब हम भी इस सच्चाई से, अनजान थोड़े है।
बहुत लूटा फिरंगी ने, कभी बाबर के पूतों ने;
ये मेरा घर है, मुफ्त की सराय मेरी जान थोड़े है।
कुछ तो अपने भी शामिल हैं, वतन तोड़ने में;
अब ये कन्हैया और रविश, मुसलमान थोड़े है।
यकीनन किरायेदार ही मालूम पड़ते हैं, ये इस मुल्क में;
यूं बेमुरव्वत, कोई जलाता अपना ही मकान थोड़े है।
सभी का खून शामिल था यहां की मिट्टी में;
हम अनजान थोड़े है।
मगर जिनके अब्बा ले चुके पाकिस्तान;
अब उनका हिंदुस्तान थोड़े है।
No comments:
Post a Comment