अंधेरे के बाद ही सुबह आती है।
माना मिले बहुत गम है,
माना बहुत कुछ कम है,
हार के बाद ही जीत समझ आती है।
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है।।
माना दिल टूटा है,
माना किसी का साथ छूटा है,
टूटे अल्फ़ाज ही तो संगीत बनाती है,
अंधेरे के बाद ही सुबह आती है।
माना कुछ अपने पराये हुए,
माना कुछ पराये अपने हुए,
अब तो वक़्त रिश्ते बनाती है।
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है।।
माना अपनों से कुछ गीले हैं,
परायों से तो या भी न मिलें है,
जिंदगी ही जीना सिखाती है,
अंधेरे के बाद ही सुबह आती है।।
माना मुश्किल हालात हैं,
दर्द भरे जज़बात हैं,
वक़्त वक़्त की बात है
तनहाई ही महफ़िल सजाती है।
अंधेरे के बाद ही सुबह आती है।
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है।
अंधेरे के बाद ही सुबह आती है।।
No comments:
Post a Comment